Showing posts with label सपने. Show all posts
Showing posts with label सपने. Show all posts

Thursday, December 3, 2009

सपनों की उड़ान :)


चलो चलें
उड़ चलें
पंख फैलाएं
नए सपनों की उड़ान भरें
उन्मुक्त नील गगन में
चलो तुम भी मेरे साथ ही ...

एक ही राह पे चलें
एक ही मंजिल की ओर
एक साथ ही बादल को छुएं
एक साथ ही तारों तक पहुंचें

चलो तुम भी मेरे साथ ही
बाहों को फैलाएं
सपनों को हकीकत बनाएं
चलो चलें
उड़ चलें ....

Tuesday, October 20, 2009

मैं ......


मैं चला तो हूँ आंखों में
अनगिनत सपने ले के ,
देखता हूँ कितने होंगे पूरे
और कितने रहेंगे अधूरे ।

बहुत साथी थे साथ में
एक एक कर छोड़ के जाते भी रहे ,
कुछ नए मिले भी
जो हमेशा सदा साथ देने को कहते रहे ।

मैं क्या कहता ,
बस मुस्कुरा देता और
छोड़ के जाने वालों को
इस बहाने से याद भी कर ही लेता ।

देखता हूँ जिंदगी कहाँ
ले के जायेगी ,
कितने रोते हुए चेहरों पे
मुस्कुराहटें ले के आएगी ।

साथी क्यूँ नही मिल रहा कोई
जो दूर तक साथ चले ,
कोई न मिले तो क्या नही चलूँगा मैं ,
नही नही ,
चलना ही तो नियति है ,
कोई नही मिला तो चला जाऊंगा अकेला ही
अपने इस सफर पे ,

अगर मिल गया तो खुशकिस्मत समझूंगा मैं
शायद कुछ जीवन संवारने के ,
अपने मकसद को पूरा कर ही लूँगा मैं
जिंदगी में आशा ,उम्मीद ,हिम्मत और विश्वास
के साथ आगे बढ़ता ही रहूँगा मैं .....
मैं ...
 
Dreams to Write :) ... - Free Blogger Templates, Free Wordpress Themes - by Templates para novo blogger HD TV Watch Shows Online. Unblock through myspace proxy unblock, Songs by Christian Guitar Chords