Showing posts with label ऑफिस night shift. Show all posts
Showing posts with label ऑफिस night shift. Show all posts

Wednesday, August 19, 2009

जब सारी दुनिया सोती है :)

जब रात को दुनिया सोती है ,

हम ऑफिस जाया करते हैं...

जब सारी दुनिया रोती है

हम गाना गाया करते हैं ...

वीरान नही सुनसान नही

पर लगता शमशान सा सन्नाटा ...

क्या सोचा था क्या निकला है

अब और करेगा क्या टाटा :)

कोई कांप रहा सर्दी से थर थर

उसके सर पे हम छाया करते हैं

जब सारी दुनिया सोती है

हम ऑफिस जाया करते हें

कोई बात करे न बात सुने

पर फ़ोन बजे तो हंगामा

जब कॉल चले सब ठीक ठाक

जब फ़ोन कटे फ़िर विराना ...

अब काम बचा क्या और लाइफ में

पिक्चर निपटाया करते हें ...

जब सारी दुनिया सोती है

हम ऑफिस जाया करते हैं

Copyright: Shashi & Jogi :)

 
Dreams to Write :) ... - Free Blogger Templates, Free Wordpress Themes - by Templates para novo blogger HD TV Watch Shows Online. Unblock through myspace proxy unblock, Songs by Christian Guitar Chords