Showing posts with label कल्याण. Show all posts
Showing posts with label कल्याण. Show all posts

Sunday, September 6, 2009

हे प्रभु मेरे !!!


हे प्रभू मेरे ,
सबको ले चलो एक नए संसार की ओर,
शापित अंधेरे से उत्साहित प्रकाश की ओर
कितने नाम हैं तेरे अल्लाह ,राम ,नानक ,यीशु
कितने ही हैं दुखियारे इस संसार में,
सबको ले लो अपनी शरण में ...

हे प्रभु मेरे,
है अनंत तू इस संसार में चाहे कितने ही हो नाम तेरे
पर संभाल ले इंसान को जिसे है जरुरत तेरी,
जो है भूखा ,प्यासा और बीमार
कर दे उनका भी भला ,मत रख शापित उनको
सबको ले लो अपनी शरण में ...

हे प्रभु मेरे
करो कृपा इस संसार पे
ले लो एक और अवतार
अल्लाह ,राम,नानक और यीशु
बना दो इनको एक अब ,
सब एक ईश्वर को एक ही समझे...
कर दो सबका कल्याण,
सबको ले लो अपनी शरण में ...
हे प्रभु मेरे !!!
 
Dreams to Write :) ... - Free Blogger Templates, Free Wordpress Themes - by Templates para novo blogger HD TV Watch Shows Online. Unblock through myspace proxy unblock, Songs by Christian Guitar Chords